एसएसबी ने निकाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जागरूकता रैली; गूंजे देशभक्ति के नारे

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल द्वारा ठूठीबारी सीमावर्ती क्षेत्र में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल द्वारा ठूठीबारी सीमावर्ती क्षेत्र में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था।

यह देशप्रेम से ओतप्रोत रैली स्थानीय विद्यालय परिसर से अत्यंत उत्साह के साथ शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित मार्गों और चौराहों से गुजरी। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में गौरवशाली तिरंगा और राष्ट्रीय एकता के संदेश लिखी तख्तियां थाम रखी थीं। इस दौरान बच्चों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद” और “हम सब एक हैं” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर पूरे सीमावर्ती इलाके को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, देश की मुख्यधारा से जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे आयोजन बेहद खास मायने रखते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.