महराजगंज : पुलिस के हत्थे चढ़े पुरन्दरपुर क्षेत्र में हुए लूटकांड के आरोपी,4 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी संरक्षण में, ₹2.5 लाख की ज्वेलरी बरामद

पुरन्दरपुर (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में संलिप्त 3 बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। साथ ही ₹2.5 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का सफल खुलासा किया है। पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने लूटी गई भारी मात्रा में ज्वेलरी, एक लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को मल्हनी फुलवरिया के पास बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी रंजीत सोनी पर हमला कर अंग्रेजी शराब की बोतल से सिर पर वार किया था। इसके बाद उनकी अपाचे बाइक और जेवर लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुरन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना सनोज वर्मा था। घटना से पहले लगातार कई दिनों तक दुकानदार की रेकी कर उसके आने-जाने और दुकान बंद करने का समय जुटाया गया। योजना के तहत घटना वाले दिन रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में पहचान छिपाने के लिए लूटी गई ज्वेलरी को गलाया गया।

मुखबिर की सूचना पर 19 मई की रात करीब एक बजे मधुकपुर महदेवा के पुराने पंचायत भवन के पास पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। इसमें 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, अपाचे बाइक समेत कुल पांच वाहन, कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सनोज वर्मा, समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.