राजघाट : गंगा नदी में स्नान करते समय डूबा किशोर,एक घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला बाहर तो देख कर परिजनों के उड़े होश,हो गई दर्दनाक मौत!

राजघाट (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के राजघाट में नाना नानी के साथ गंगा स्नान करते समय किशोर गंगा में डूब गया। एक घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा भर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के गंगा नदी में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बड़े मंगल के अवसर पर गंगा स्नान करने आया एक 15 वर्षीय किशोर मंगलवार सुबह राजघाट गंगा घाट पर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को गंगा नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ जितेंद्र उर्फ जतिन (15 वर्ष) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी साहिबाबाद, गली नंबर-4, होली चौक, थाना सासनी गेट, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह अपने नाना-नानी के साथ बड़े मंगल पर गंगा स्नान के लिए राजघाट आया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पक्के घाट के समीप स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस और थाना नरौरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने गंगा नदी में तलाश अभियान चलाया। लगभग एक घंटे बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Voice Of News 24 

बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 