महराजगंज : गांव के कुछ अराजक तत्वों पर महिला का गंभीर आरोप, समस्या लेकर पहुंची एसपी के द्वार,लगाई न्याय की गुहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

ठूठीबारी (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में महिला ने मारपीट, जातिसूचक गाली और लूट का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से लगाई न्याय की गुहार लगाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसके घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ ही सोने का मंगलसूत्र छीन लिया है। पीड़िता ने उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गुन्जा पत्नी पिन्टू ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 15 मई 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और घर में घुसकर बाल पकड़कर मारपीट की। महिला का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और घर का सामान भी तोड़फोड़ किया गया।

शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान एक आरोपी महिला द्वारा गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर उसने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला का आरोप है कि स्थानीय थाना ठूठीबारी कोतवाली में सूचना देने के बावजूद न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.