बुलंदशहर : मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,25 मुकदमे में वांछित चल रहा था आरोपी 

जहांगीराबाद (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक शातिर बदमाश आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंदिरों में चोरी सहित 25 मुकदमों में वांछित शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसके पास से तमंचा,बाइक भी बरामद किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम ने 25 संगीन मुकदमों में वांछित शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, बीती रात को अभिसूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार व स्वाट प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम जसर बम्बे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान हिमांशु उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र प्रह्लाद निवासी ग्राम सियाली नगर, थाना अहार, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। इसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, 400 ग्राम सफेद धातु दो टुकड़ों में तथा 01 बिना नंबर की चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु मंदिरों में चोरी करने वाले गैंग का सरगना है। इसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 25 मार्च 2026 को चामुंडा माता मंदिर अमरगढ़ व दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सिद्धबाबा मंदिर ग्राम चंदौक से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं 140/26 धारा 305 BNS व मुअसं 191/26 धारा 305 BNS पंजीकृत हैं, जिनमें यह वांछित चल रहा था।

इसी गैंग के दो अन्य सदस्य अंकित पुत्र सतपाल एवं रशीक पुत्र कमल को बीते 18 मई 2026 को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ पूर्व से 8-8 अभियोग पंजीकृत हैं। इनके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया 01 छत्र, 02 सिल्ली, 04 घण्टे, 01 बैटरा, 01 इन्वर्टर, 02 अवैध चाकू एवं 01 वैगनार कार बरामद की गई थी।

25 मुकदमों का है लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार हिमांशु शातिर लुटेरा व चोर है। इसके विरुद्ध जनपद के थाना अनूपशहर, सिकन्द्राबाद, औरंगाबाद, अरनियां, डिबाई, जहांगीराबाद, सलेमपुर, आहार, शिकारपुर, खानपुर, स्याना व कोतवाली नगर में लूट, डकैती, नकबजनी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम व BNS की धारा 305/331(4) के कुल 25 अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना जहांगीराबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.