बागपत
बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम सादतपुर जौनमाना स्थित जूनियर हाई स्कूल में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) एवं संयुक्त जनादेश पार्टी द्वारा जनसेवा और संगठन मजबूती को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम सादतपुर जौनमाना स्थित जूनियर हाई स्कूल में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) एवं संयुक्त जनादेश पार्टी द्वारा जनसेवा और संगठन मजबूती को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण, रक्त जांच और दवा वितरण शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य शिविर और खेल मैदान पर स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं।
संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने संगठन की मजबूती के लिए नई टीम की घोषणा की। इसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
शिवकुमार शर्मा: राष्ट्रीय महासचिव
संजय बडगूजर: वरिष्ठ समाजसेवी
उपेंद्र मुखिया: प्रदेश उपाध्यक्ष
देवेन्द्र चौधरी: प्रदेश सचिव
विकास तोमर: प्रदेश मंत्री
अर्जुन प्रधान: जिला अध्यक्ष (बागपत)
मनोज शास्त्री: युवा जिला अध्यक्ष
शुभम कुमार: महासचिव (बागपत लोकसभा क्षेत्र)
विभु चौधरी: विधानसभा अध्यक्ष (बागपत)
विक्रांत चौधरी: जिला संगठन मंत्री
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा
राजनीतिक और सामाजिक चर्चा के बीच ग्रामीणों ने पारंपरिक रागिनी का भी जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने किसानों के हितों की रक्षा और समाज सेवा का संकल्प दोहराया।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















