बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अहमदगढ़ पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अलग-अलग मामलों से संबंधित 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अलग-अलग गांवों से हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अहमदगढ़ कस्बे के मेघ सिंह उर्फ राजू और दीपांशु चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम बुद्धपुर से छोटू, बिबियाना से प्रमोद तथा ग्राम खुशरुपुर से एक ही परिवार के छह सदस्यों—गुड्डी, आकाश, जोनी, डम्बर, राहुल और प्रीति को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के कारण वांछित चल रहे थे।
पुलिस टीम की सक्रियता
प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर रविवार सुबह इन सभी को इनके ठिकानों से दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, अनिल कुमार, रंजीत सिंह और कांस्टेबल हेमंत व अर्पित कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस सामूहिक कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















