बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे-509 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। डिबाई-नरौरा मार्ग स्थित छोइया पुल के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे-509 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। डिबाई-नरौरा मार्ग स्थित छोइया पुल के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे में घायल हुए अशोक (46) निवासी बेलोन और राजकुमारी (28) निवासी दौरऊ को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बंद पुल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
हादसे के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि छोइया पुल लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहती है और आए दिन यहां हादसे होते हैं।
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल को चालू नहीं किया गया और हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















