हापुड़

हापुड़ जनपद के ग्राम मुरादपुर निवासी सनोद ठेकेदार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिल्ली जाते समय गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी दो नाबालिग पुत्रियों की असमयिक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के ग्राम मुरादपुर निवासी सनोद ठेकेदार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिल्ली जाते समय गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी दो नाबालिग पुत्रियों की असमयिक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष मुरादपुर गांव पहुंचे।

पानी पीने के लिए रुकी थीं दोनों बहनें, ट्रक ने मारी टक्कर

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सनोद की दो बेटियां15 वर्षीय अंशिका और 17 वर्षीय कुमारी परीदिल्ली जा रही थीं। रास्ते में गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में दोनों बहनें पानी पीने के लिए रुकी थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बेटियों का मौके पर ही दर्दनाक निधन हो गया। एक साथ दो सगी बहनों की मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया शोक

इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष ने मुरादपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और बेटियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस संवेदनशील मौके पर उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश,मुकेश प्रधान,मोहम्मद समीर,अशोक कुमार,राकेश मसंद,महिपाल कर्दम,सुरेंद्र उर्फ लाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार के लिए ईश्वर से इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *