लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के सिसौरा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का प्रयास विफल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सिसौरा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों ने जाल बिछाकर मोर को पकड़ने की कोशिश कर रहे दो शिकारियों को रंगे हाथों दबोच लिया और उन्हें पुलिस के माध्यम से वन विभाग को सौंप दिया।
जाल काटकर मोर को किया आजाद
जानकारी के अनुसार, शनिवार (9 मई) को सिसौरा गांव के पास दो व्यक्ति जाल लगाकर मोर को पकड़ने की फिराक में थे। ग्रामीणों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस बीच ग्रामीणों ने मोर को जाल से सुरक्षित निकालकर मुक्त कर दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर उड़ गया।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
सूचना मिलते ही फूलबेहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रविवार सुबह गोला वन रेंज के वन दरोगा कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त जाल बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों की पहचान
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सिसौरा निवासी इश्तियाक अली और धौरहरा के हरदी थाना क्षेत्र निवासी अमीर अहमद के रूप में हुई है। फूलबेहड़ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर सूचना मिलने से ही राष्ट्रीय पक्षी की रक्षा संभव हो सकी। सिसौरा गांव में ग्रामीणों की इस जागरूकता की हर ओर चर्चा हो रही है।चेतावनी और डांट-फटकार लगाकर छोड़ दिया। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026























