दुधवा टाइगर रिजर्व में रोमांचक नजारा: बाघिन और शावकों के बाद बाघ-भालू का हुआ आमना-सामना

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व की सोनारीपुर रेंज में शनिवार को पर्यटकों को प्रकृति का दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व की सोनारीपुर रेंज में शनिवार को पर्यटकों को प्रकृति का दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। गुजरात से आए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों के एक दल का सामना न केवल दो शावकों के साथ बैठी बाघिन से हुआ, बल्कि उन्होंने बाघ और भालू के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग को भी करीब से देखा।

रास्ते में आराम फरमाती दिखी बाघिन

सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी के सामने अचानक एक बाघिन अपने दो नन्हे शावकों के साथ बीच रास्ते पर बैठी नजर आई। पर्यटकों ने जिप्सी रोककर शांति से इस पल को कैमरों में कैद किया। कुछ देर बाद बाघिन शावकों संग जंगल की ओर बढ़ गई।

बाघ और भालू के बीच ‘फेस-ऑफ’

रोमांच तब और बढ़ गया जब वापसी के दौरान एक विशालकाय बाघ और भालू आमने-सामने आ गए। करीब 10 मिनट तक दोनों शिकारी एक-दूसरे को घूरते रहे। तनावपूर्ण माहौल को देख गाइड राजू ने पर्यटकों को सचेत किया। अंततः बाघ ने अपना रास्ता बदल लिया और टकराव टल गया।

जैव विविधता का केंद्र

दुधवा में वर्तमान में बाघों की संख्या 135 से 153 के बीच है। किशनपुर रेंज में सर्वाधिक घनत्व (5 बाघ प्रति 100 वर्ग किमी) पाया जाता है। 490 वर्ग किमी में फैला यह तराई का जंगल बंगाल टाइगर, एक सींग वाले गैंडों और दुर्लभ बारहसिंगा के लिए प्रसिद्ध है। यहां के घास के मैदान, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘फांटा’ कहते हैं, वन्यजीवों के पसंदीदा ठिकाने हैं। इस रोमांचक सफारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.