खून के बदले खून मिला: जीतू सैनी के एनकाउंटर पर अमरदीप की बहन और पत्नी ने जताया संतोष, CM योगी का किया धन्यवाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी जीतू सैनी के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी जीतू सैनी के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। मृतक अमरदीप सैनी की बहन और पत्नी ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘सच्चा न्याय’ करार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की सराहना की है।

बहन राधा की भावुक प्रतिक्रिया,CM योगी को कोटि-कोटि प्रणाम

मृतक अमरदीप की बहन राधा ने जीतू के मारे जाने पर कहा मुझे बहुत तसल्ली मिली है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं। मैंने मांग की थी कि मेरे भाई के खून के बदले खून चाहिए। पुलिस-प्रशासन जिस तरह काम कर रहा है, वैसी ही सख्ती आगे भी जारी रहनी चाहिए।

पत्नी सिमरन की मांग:फैक्ट्रियां और जिम भी किए जाएं जमींदोज

Image

अमरदीप की पत्नी सिमरन ने पति की मौत का इंसाफ मिलने पर संतोष जताया। उन्होंने कहा यह सुनकर हमें बहुत सुकून मिला कि जिसने गोलियां चलाई थीं, वह मारा गया। प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया है। अब हमारी मांग है कि आरोपियों की जितनी भी फैक्ट्रियां, जिम या अन्य संस्थान हैं, उन पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई बुलडोजर एक्शन की जाए।”

कौन था एनकाउंटर में ढेर हुआ जीतू सैनी?

एनकाउंटर में मारा गया जीतू सैनी कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि क्षेत्र में अपनी रसूखदार पहचान रखता था

सियासी कनेक्शन: जीतू 2017 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का नगर अध्यक्ष रह चुका था।

बॉडीबिल्डर: वह 2021 में ‘मिस्टर यूपी/उत्तराखंड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप’ में सेकेंड रनर-अप रहा था।

पेशा: वह जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था और उसका परिवार पॉटरी बिजनेस व मिठाई की दुकान से जुड़ा है।

परिवार: जीतू के पीछे उसका 8 साल का बेटा कान्हा, 6 साल की बेटी एलिश और पैरालिसिस से पीड़ित मां है।

मामला एक नजर में

25 अप्रैल को जन्मदिन की पार्टी में मजाक में चेहरे पर केक लगाने को लेकर जीतू ने अपने ही दोस्तों मनीष, आकाश और अमरदीप की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर मामले का पटाक्षेप किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.