आयुष्मान कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि जनपद के 16,08,974 के लक्ष्य के सापेक्ष पिछले पांच महीनों में मात्र 83,551 कार्ड ही बने हैं।

डीएम ने शून्य प्रगति वाली एएनएम खुशबू, नीतू राय, सावित्री राय और पूनम राय को तत्काल शोकाज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, प्रदेश में बलिया के छठे स्थान पर होने के बावजूद डीएम ने कार्यशैली में सुधार और तेजी लाने की अपील की।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीएचओ सम्मानित

एक ओर जहां लापरवाही पर सख्ती दिखी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 सीएचओ को सम्मानित भी किया गया। मनियर की प्रिया सिंह (384 कार्ड) और मुरली छपरा के मो. आसिम (376 कार्ड) सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना प्राथमिकता है। बैठक में सीएमओ डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.