बुलंदशहर
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के खुर्जा में हुए इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। महज एक मजाक कैसे मौत के तांडव में बदल गया, इसे सिलसिलेवार तरीके से समझिए।
25 अप्रैल: खूनी ‘बर्थडे’ पार्टी
वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के मुताबिक, मुख्य आरोपी जीतू सैनी का 25 अप्रैल को जन्मदिन था। उसने खुर्जा के RJS फिटनेस जिम में पार्टी रखी थी। पार्टी में सभासद का भाई मनीष सैनी (30), भतीजा आकाश (19) और चचेरा भाई अमरदीप सैनी (32) भी शामिल हुए थे।
विवाद की वजह: चेहरे पर लगा ‘केक’
पार्टी के दौरान हंसी-मजाक चल रहा था। इसी बीच अमरदीप ने मजाक में बर्थडे बॉय जीतू सैनी के चेहरे पर केक लगा दिया। रसूख और सनक में चूर जीतू इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुँच गया।
अंधाधुंध फायरिंग और तीन मौतें
गुस्से में पागल जीतू सैनी ने अपने साथी मयंक के तमंचे को छीना और अपने ही दोस्तों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मनीष, आकाश और अमरदीप को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सबूत मिटाने के लिए जिम में लगा CCTV का DVR भी अपने साथ उखाड़ ले गए।
पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ (27 से 30 अप्रैल)
हत्याकांड के बाद पुलिस ने जीतू और मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की
सोमवार (27 अप्रैल): पुलिस ने मयंक सैनी को घेरा। मुठभेड़ में मयंक के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार (29 अप्रैल): 50-50 हजार के दो और इनामी बदमाश रिंकू सैनी और भारत सैनी पुलिस की गोली का शिकार हुए और सलाखों के पीछे पहुँचे।
गुरुवार (30 अप्रैल): मुख्य आरोपी जीतू सैनी का खुर्जा के ढाकर रोड पर पुलिस से सामना हुआ। जवाबी फायरिंग में 50 हजार का इनामी जीतू ढेर हो गया।
#Bulandshahr: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर! 🚨 50 हजार का था इनाम। केक लगाने पर की थी 3 दोस्तों की हत्या। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर असलम व एचसी मोहित घायल। पुलिस का कड़ा प्रहार। @bulandshahrpol @Uppolice #Encounter #CrimeNews # pic.twitter.com/XAx8sEGruL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026























