महराजगंज: पुरानी रंजिश में दंपती पर हमला, भिटौली पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में किया चालान

परतावल

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा खादर में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा खादर में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने पति जय प्रकाश पाण्डेय के साथ घर से स्कूल के लिए निकल रही थी। इसी दौरान उनके पटीदार ओम प्रकाश पाण्डेय दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपित ने मारपीट शुरू कर दी।
बताया जाता है कि पति को बचाने पहुंची महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर घर के अंदर तक घुस आए और दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।
इस संबंध में थाना प्रभारी भिटौली सतेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर ओम प्रकाश पाण्डेय का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.