बलिया: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा; बोले ,विपक्षी नहीं चाहते कि महिलाएं चूल्हा-चौकी से बाहर निकलें

बलिया

बलिया जनपद भृगु मुनि मंदिर परिसर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद भृगु मुनि मंदिर परिसर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से महिला आरक्षण बिल और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।

अपराधियों के विरोधी हैं सीएम योगी, किसी धर्म के नहीं

डॉ. वाजपेयी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वे किसी जाति या धर्म विशेष के नहीं, बल्कि केवल अपराधियों के विरोधी हैं। उनके शासन में उत्तर प्रदेश की जनता आज शांति और अमन-चैन के साथ जी रही है।

अपराध मुक्त प्रदेश योगी बाबा की ही देन है कि आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर ढेर कर दिए गए हैं। जो लोग इसे जाति विशेष से जोड़ रहे हैं, वे केवल प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं।

भृगु कॉरिडोर की सराहना उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर ‘भृगु मुनि कॉरिडोर’ बनवाने की पहल के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

महिला आरक्षण बिल पर सपा-कांग्रेस को नसीहत

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रुख को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. वाजपेयी ने कहा कि विपक्षी दल हताशा और निराशा में हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का वचन दिया है।

विपक्ष का विरोध जब प्रधानमंत्री ने सभी से समर्थन मांगा था, तो विपक्षियों ने जान-बूझकर इसे पारित नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया था कि किसी भी राज्य में सीटें कम नहीं होंगी, लेकिन परिवारवादी पार्टियों (सपा-कांग्रेस) को यह मंजूर नहीं हुआ क्योंकि वे समाज को बांटकर सत्ता हथियाना चाहते हैं।”

राहुल गांधी नहीं चाहते प्रियंका आगे आएं: रवि किशन

कार्यक्रम में पहुंचे गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी मीडिया से बातचीत में विपक्षी नेताओं की मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया।

पुरुष वर्चस्व की सोच

रवि किशन ने कहा, जिन्हें लगता है कि महिलाओं के राजनीति में आने से पुरुषों का वर्चस्व खत्म हो जाएगा, उनकी मंशा महिला विरोधी है। राहुल गांधी खुद अपनी बहन प्रियंका गांधी को आगे नहीं आने देना चाहते।

चूल्हा-चौकी तक सीमित रखने की साजिश: उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी चाहते हैं कि महिलाएं आजीवन केवल चूल्हा-चौकी और झाड़ू-बर्तन तक ही सीमित रहें। रवि किशन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी के संघर्ष को देते हुए कहा कि सदन में बिल गिरने पर जश्न मनाने वाले विपक्षी नेताओं को देश की माताएं-बहनें कभी माफ नहीं करेंगी।

स्मृति चिन्ह और फरसा देकर सम्मान

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद नीरज शेखर, संयोजक मृत्युंजय तिवारी ‘बबलू’ और ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर त्रिपाठी ने डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को स्मृति चिन्ह और भगवान परशुराम का प्रतीक ‘फरसा’ भेंट कर सम्मानित किया।

 

Voice Of News 24