बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनपुरी से गैंगस्टर एक्ट के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे और काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।

मैनपुरी से हुई गिरफ्तारी

गुलावठी पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को जनपद मैनपुरी में दबिश देकर इन अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है सुभाष चंद पुत्र अनार सिंह,पप्पू पुत्र मेवाराम (दोनों निवासी: ग्राम अंजनी, जनपद मैनपुरी)

ओडिशा से तस्करी और युवाओं को निशाना

कोतवाल गुलावठी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो ओडिशा से गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में लाता है।

तस्कर नशीले पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बेचते हैं। इनका मुख्य निशाना स्कूल-कॉलेज के छात्र और नौजवान होते हैं।इसी गिरोह के सदस्यों को पूर्व में एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 50 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

गिरोह का नेटवर्क और आपराधिक इतिहास

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कुल 7 सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। गिरोह के तार बागपत, मैनपुरी और दिल्ली से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों पर पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं:

मुअसं 20/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना गुलावठी)

मुअसं 192/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (थाना गुलावठी)

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजेश कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, अमित कुमार और सत्य गौरव शामिल रहे। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.