महराजगंज:केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला ,महिला आरक्षण रोकने वाले ‘पाप’ की सजा भुगतेगा इंडी एलायंस (I.N.D.I.A. Alliance)

महराजगंज

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष, विशेषकर इंडी एलायंस (I.N.D.I.A. Alliance) पर तीखा प्रहार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष, विशेषकर इंडी एलायंस (I.N.D.I.A. Alliance) पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया।

प्रमुख आरोप: आरक्षण की राह में रोड़ा बना विपक्ष

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उनका हक देने के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक कदम उठाया लेकिन विपक्ष ने इसे बाधित किया।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने 20 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं का बहाना बनाकर 80 प्रतिशत महिलाओं के अधिकारों का गला घोंटा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जानते हैं कि अगर महिलाएं सशक्त हुईं, तो उनका वंशवाद और परिवारवाद खत्म हो जाएगा। इसी डर से उन्होंने हमेशा इस विधेयक को रोकने, टोकने और अटकाने का काम किया।

एंटी-वूमेन एलायंस: उन्होंने इंडी एलायंस को एंटी-वूमेन एलायंस महिला विरोधी गठबंधन बताते हुए कहा कि ये दल चाहते हैं कि महिलाएं केवल घर की चारदीवारी तक सीमित रहें।

मोदी सरकार के सशक्तिकरण के प्रयास

मंत्री पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि पीएम मोदी के लिए केवल चार जातियां हैं गरीब, महिला, युवा और किसान।

वर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल में 40 प्रतिशत मंत्री ओबीसी (OBC) समाज से हैं, जो सामाजिक न्याय का प्रतीक है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ,उज्ज्वला योजना, मातृ वंदन योजना, और ‘कन्या सुमंगला योजना’ जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारा है।

सुरक्षा और भागीदारी: उत्तर प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 44 हजार की गई है। वर्तमान में संसद में 15 प्रतिशत महिला सांसद हैं, जिसे सरकार 33 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

2029 में भुगतना होगा अंजाम

पंकज चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति विपक्ष के इस “पाप” को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह आक्रोश न केवल 2029 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा, बल्कि हर छोटे-बड़े चुनाव में विपक्ष को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने अंत में जोर देकर कहा कि देश का सर्वांगीण विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक हमारी माताओं-बहनों को नीति निर्धारण में बराबर का अधिकार नहीं मिलता

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.