बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। सलेमपुर थाना अंतर्गत शाहपुर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए आपसी विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विवाद के बाद नलकूप पर लगाया फंदा
जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी दीपक (45 वर्ष) पुत्र राम चरण का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद से क्षुब्ध होकर दीपक घर से निकलकर अपने नलकूप पर चला गया। वहां उसने रस्सी के सहारे पेड़ से फंदा लगाया और फांसी पर झूल गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही सलेमपुर थाना प्रभारी नितिन जावला पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह और पत्नी से विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और अधिक स्पष्टता हो सकेगी।इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के किए तबादले, 15 जिलों के बदले गए DMhttps://t.co/gsRqvPveDc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 20, 2026























