बागपत/लखनऊ
उत्तर प्रदेश में जारी प्रशासनिक फेरबदल के बीच कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण तैनाती की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में जारी प्रशासनिक फेरबदल के बीच कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण तैनाती की गई है। बागपत में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इकाई एटीएस (Anti-Terrorism Squad), लखनऊ की कमान सौंपी गई है।
तेज-तर्रार छवि और नई चुनौती
श्रेष्ठा सिंह की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के तेज-तर्रार और कार्यकुशल अधिकारियों में होती है। बागपत में तैनात रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब एटीएस जैसे संवेदनशील विभाग में उनकी नियुक्ति शासन के उन पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।
श्रेष्ठा मूलत: उन्नाव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी। पहली बार 2017 में चर्चा में आईं। उस वक्त बुलंदशहर में सीओ थीं। चालान काटने को लेकर उनकी एक पार्टी के कार्यकर्ता से बीच सड़क बहस हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में उनका ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर के पास बहराइच जिले में कर दिया गया था।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के किए तबादले, 15 जिलों के बदले गए DMhttps://t.co/gsRqvPveDc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 20, 2026























