सिद्धार्थनगर: आईपीएस प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल आज बांसी में देखने को मिली, जहाँ अपनों की याद को समाज सेवा का जरिया बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल आज बांसी में देखने को मिली, जहाँ अपनों की याद को समाज सेवा का जरिया बनाया गया। सांसद जगदंबिका पाल की सुपुत्री पूजा पाल ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति में आईपीएस प्रवीण कुमार ट्रस्ट के माध्यम से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

बांसी स्थित उच्चीकृत 50 शैय्या अस्पताल में आयोजित इस कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने फीता काटकर किया। इस दौरान मानवता की सेवा के लिए युवाओं और स्थानीय नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूजा पाल की इस मुहिम से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद के लिए संजीवनी का काम करता है। वहीं, पूजा पाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस आयोजन ने क्षेत्र में चर्चा बटोरी और लोगों को मानवता के प्रति जागरूक किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.