गोरखपुर में नहीं थम रहा संदिग्ध मौतों का सिलसिला, फिर खौफनाक घटनाक्रम सामने आते ही मचा हड़कंप 

गोरखपुर 

जनपद गोरखपुर को लगी किसकी नजर कि नहीं थम रहा क्राइम? युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर 32 वर्षीय युवती गंगोत्री यादव की सड़ी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी थी।

 

मौके पर पहुंचे युवती के भाई रमेश ने बहन का लाश देखकर भौंचक्का रह गया और कहा कि मेरी यह बहन 3 भाइयों में सबसे छोटी थी। हम उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था। वहीं,दुकान के संचालक ने बताया कि दुकान मेरे माता जी के नाम से था। एक से डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने किराए पर लिया था। आज दुकान से बदबू आने की सूचना मिली तो मैं यहां पहुंचा। पता चला दुकान चलाने वाली युवती का शव था।

रोते-बिलखते भाई रमेश यादव ने बताया कि रविवार को मैं दुकान पर आया था और गंगोत्री से मिला था। तब तक सब कुछ ठीक था। सोमवार को कई बार कॉल करने पर भी बहन का फोन नहीं उठा। तब घर पर सभी लोग परेशान हो गए। मैं घर गया लेकिन वह नहीं मिली।

मैंने भाइयों को कॉल करके पूरी बात बताई। छोटे भाई उमाकांत और श्रीकांत भी महराजगंज से गोरखपुर पहुंचे। इसी बीच छोटा भाई श्रीकांत बुधवार को दुकान पर पहुंचा। लेकिन दुकान बंद थी। लेकिन वहां काफी बदबू आ रही थी। दुकान में ताला नहीं लगा था।तेज बदबू की वजह से आसपास के दुकानदार भी सड़क पर आ गए। उन्होंने तत्काल कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर बंद दुकान का शटर उठाया तो अंदर केबिन में गंगोत्री की लाश पड़ी थी। लाश पूरी तरह सड़ गई थी। उससे पानी निकल रहा था।

पुलिस ने अनिल से संपर्क करने की कोशिश की। उसके फोन पर कॉल करने पर घंटी जा रही थी। लेकिन उसने कॉल रिसीव करके मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस अनिल के घर जाकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। वहीं,एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बंद दुकान में युवती का शव मिला है। वहीं पर मोबाइल भी मिला है। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Voice Of News 24