निचलौल: कस्तूरबा विद्यालय में अव्यवस्था देख बिफरे एसडीएम, सुधार के सख्त निर्देश

महाराजगंज

महाराजगंज उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई और रखरखाव की भारी खामियां मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास, रसोई कक्ष और शौचालयों की गहन जांच की और मौके पर मौजूद वार्डन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जल निकासी की समस्या को देखते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को तत्काल नाली निर्माण और सोखता बनवाने का आदेश दिया। साथ ही, छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिसर में CCTV कैमरे लगाने और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देशित किया।

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि बच्चियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 


Voice Of News 24