बुलंदशहर: सूरजपुर मखैना में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा, उल्लास और अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा, उल्लास और अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाई गई। ग्राम सूरजपुर मखैना में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को ‘नीलमय’ कर दिया।

फूलों की वर्षा के साथ हुआ शोभायात्रा का स्वागत

जयंती के अवसर पर गांव में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा जिस मार्ग से भी गुजरी, ग्रामीणों ने छतों और दरवाजों से फूलों की वर्षा कर बाबा साहेब के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। डीजे पर बजते भक्ति गीतों और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

गांव में दिखा मेले जैसा नजारा

पूरे आयोजन के दौरान गांव में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और आकर्षक सजावट ने इस दिन को यादगार बना दिया। इस दौरान आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के मूल मंत्र समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय को जीवन में उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें मुख्य रूप से धर्मवीर सिंह, अमित साहब,सुखदेव सिंह (मास्टर जी),रणजीत सिंह, रोहन सिंह,गोविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह (वकील साहब),डॉ. बलबीर सिंह

सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के प्रति सतर्कता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस शोभायात्रा की क्षेत्र में काफी चर्चा है।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.