महराजगंज: झनझनपुर चौराहे पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप

बागापार

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के व्यस्ततम झनझनपुर चौराहे पर मंगलवार की शाम पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के व्यस्ततम झनझनपुर चौराहे पर मंगलवार की शाम पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

एसएसआई के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

अभियान का नेतृत्व एसएसआई मनीष तिवारी ने किया। पुलिस टीम ने चौराहे पर घेराबंदी कर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और तीन सवारी जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई।

दर्जनों वाहनों के कटे चालान

जांच के दौरान जिन वाहन स्वामियों के पास अधूरे कागजात मिले या जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके विरुद्ध तत्काल चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस अचानक हुई सक्रियता से चौराहे के आसपास बिना हेलमेट और बिना कागजात घूमने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। एसएसआई ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह उनकी अपनी सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है।


Voice Of News 24