बागापार
महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा कटहरा में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा कटहरा में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नीले झंडों से पटा क्षेत्र गूंजे जय भीम के नारे
जुलूस की शुरुआत कटहरा से हुई, जो क्षेत्र के विभिन्न इलाकों रामनगर, निठूरी नगर, कटहरा खास, आजाद नगर, चौराहा और रामपुर से होकर गुजरा। शोभायात्रा में शामिल युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हाथों में नीले झंडे और बाबा साहेब के चित्र लेकर चल रहे थे। पूरा वातावरण जय भीम और संविधान बचाओ के नारों से गुंजायमान रहा, जो सामाजिक जागरूकता और एकता का प्रतीक बना।
बाबा साहब का मार्ग ही समरस समाज का आधार
जुलूस के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने कहा, बाबा साहब का जीवन संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक मजबूत, शिक्षित और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। वक्ताओं ने बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग रहा। समाजसेवी रवींद्र जैन, अध्यक्ष शैलेश गौतम, ग्राम प्रधान रामबचन साहनी मनोज गौतम, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र यादव, महेंद्र साहनी, गुलशन, अमरजीत, दिलीप, अंगद, गोलू, राजपाल, राहुल, अतुल, नंदकिशोर, कमालुद्दीन, अर्जुन मौर्य, धर्मेंद्र, ऐनुद्दीन, समीर आदि जुलूस का समापन एक सभा के साथ हुआ, जहाँ सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























