ठूठीबारी: 500 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ है।

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग के वक्त दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर तस्करी में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया।

कानूनी कार्यवाही

ठूठीबारी थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अब पूछताछ के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ड्रग तस्करों और सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस व एसएसबी टीम में शामिल

इस सफल कार्यवाही में मुख्य रूप से शामिल रहे उ0नि0 मनीष पटेल, उ0नि0 बब्बन प्रसाद वर्मा,का0 मनोहर यादव, का0 निलेश पाण्डेय,आरक्षी इन्द्रदेव यादव (एसएसबी), आरक्षी प्रभाकरन सी (22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी)भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बलों की इस मुस्तैदी से मादक पदार्थों के सौदागरों में खलबली मची हुई है।

 


Voice Of News 24