बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर। में आज मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ उन्हें याद किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर। में आज मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ उन्हें याद किया। अनूपशहर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूँज उठा।
संविधान की रक्षा पर जोर अंबेडकर पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (मनरेगा) प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बाबा साहब को जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने ही संविधान के माध्यम से ‘आधी आबादी’ (महिलाओं) को अधिकार संपन्न बनाया।
नेताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान संशोधन के नाम पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा:
“बाबा साहब ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वालों की मानसिकता दूषित है, तो वह घातक सिद्ध होगा। आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी उसी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
शिक्षित और संगठित बनने का आह्वान गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ को दोहराते हुए अपने वोट की ताकत को समझने और उसका सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख नेता इस अवसर पर बाबा साहब को नमन करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे उपाध्यक्ष प्रभारी सलाम, युवा नेता बबलू कुरैशी,सभासद विशाल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सरीन,कौशल शर्मा, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा,मंडल अध्यक्ष शौकीन खान, आसिफ खान, राजेंद्र शर्मा
कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























