आईपीएल 2026: कप्तान ईशान का बल्ला और प्रफुल की गेंदबाजी का तूफान, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2026 के सोमवार को खेले गए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह शिकस्त दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के सोमवार को खेले गए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह शिकस्त दी। कप्तान ईशान किशन की आतिशी पारी और डेब्यू स्टार प्रफुल हिंज की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने राजस्थान की टीम को 159 रनों पर ढेर कर दिया।

ईशान किशन का विस्फोट, क्लासेन ने दिया साथ

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। किशन ने महज 44 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।हेनरिक क्लासेन: 26 गेंदों में 40 रन (1 चौका, 3 छक्के),नीतीश कुमार रेड्डी: 28 रन.सलिल अरोरा: 24 रन (नाबाद) कुल स्कोर: 216/6 (20 ओवर)

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत किसी दुःस्वप्न जैसी रही। नागपुर के युवा गेंदबाज प्रफुल हिंज ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटककर राजस्थान की कमर तोड़ दी।

हिंज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी पर ध्रुव जुरेल और आखिरी गेंद पर प्रिटोरियस को आउट कर तहलका मचा दिया।

राजस्थान की हालत इतनी खराब थी कि उसके टॉप-5 बल्लेबाज महज 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। हिंज ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए।

जडेजा और फेरेरा का संघर्ष रहा नाकाफी

शुरुआती झटकों के बाद डोनोवन फेरेरा (69) और रवींद्र जडेजा (45) ने छठे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुँचाया। अंत में तुषार देशपांडे ने भी 11 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। राजस्थान के चार बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.