इटवा
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने रविवार को थाना इटवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने रविवार को थाना इटवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की प्रशासनिक व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।
सीओ पवीन प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों और फाइलों की जांच की।
महिला हेल्प डेस्क व सुरक्षा: महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर और महिला बीट मासिक रजिस्टर का निरीक्षण कर महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण: अपराध रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर और निरोधात्मक रजिस्टर की समीक्षा करते हुए अभिलेखों को अद्यतन (Update) रखने पर जोर दिया।
तकनीकी एवं फीडबैक: सीसीटीएनएस (CCTNS) की कार्यप्रणाली और फीडबैक रजिस्टर की भी जांच की गई।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने पुलिस टीम को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि में पैदल गश्त को और अधिक सघन बनाया जाए।
पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
निरीक्षण के अंत में सीओ ने प्रभारी निरीक्षक इटवा को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अभिलेखों को मानक के अनुसार व्यवस्थित रखने की सख्त हिदायत दी।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026























