अलविदा ‘सुरों की रानी’: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय संगीत जगत ने आज अपनी सबसे चमकती और खनकती आवाज़ को खो दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय संगीत जगत ने आज अपनी सबसे चमकती और खनकती आवाज़ को खो दिया है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार, आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। शनिवार शाम को उन्हें अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने साझा की थी।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल (सोमवार) सुबह 11:00 बजे उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 4:00 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

 

Voice Of News 24