थाना समाधान दिवस: क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर ने सुनी जनसमस्याएं, शांतिपूर्ण त्योहार की अपील

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज थाना तुलसीपुर परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज थाना तुलसीपुर परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर ने आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। उन्होंने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही, गौ-तस्करी और नशे के विरुद्ध अभियान पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

पुलिस ने जनता से सहयोग मांगते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान थाना प्रभारी सुधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा।

 

Voice Of News 24