बलरामपुर: नाबालिगों को भगाने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, बिहार और तेलंगाना से लड़कियां बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 17 मार्च को ग्राम कंचनपुर निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी को भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक अपहृता को 24 मार्च को बिहार के वैशाली जनपद से बरामद किया। वहीं, दूसरी अपहृता को 7 अप्रैल को हैदराबाद के आरजीआई एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

आरोपी जेल रवाना

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त परवेज पुत्र शहाबुल्ला को हैदराबाद से दबोच लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बरामद लड़कियों को सुरक्षा हेतु वन स्टॉप सेंटर बलरामपुर भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.