मिर्ज़ापुर: वरिष्ठ वकील और ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर जनपद के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटवारू इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक वरिष्ठ वकील और ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्ज़ापुर जनपद के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटवारू इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक वरिष्ठ वकील और ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजीव सिंह उर्फ ‘रिंकू’ के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे जैसे ही कटवारू इलाके के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज में एक हैरान करने वाला मंजर भी सामने आया है। हत्या को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे, तो उनकी बाइक अचानक स्टार्ट नहीं हुई। शोर सुनकर आसपास के कुछ राहगीरों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल लहराकर लोगों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और बाइक स्टार्ट होते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और वकीलों व स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि वायरल CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.