बढ़ापुर में दीवार निर्माण को लेकर पथराव, छत से ईंटें बरसाने का वीडियो वायरल

बिजनौर

बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के मोहल्ला गडरियान में मकान की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के मोहल्ला गडरियान में मकान की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दीवार की चिनाई के दौरान हुआ विवाद

मोहल्ला गडरियान निवासी पीड़िता हरवली पत्नी मेघराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मकान की दीवार की चिनाई का कार्य करा रही थीं। आरोप है कि तभी पड़ोसी पक्ष ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी पक्ष के लोग अपनी छत पर चढ़ गए और नीचे काम कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

जान से मारने की धमकी, पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छत से पथराव कर दहशत फैलाई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बढ़ापुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.