बलिया में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 157 वाहनों को नोटिस

बलिया

बलिया जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। निजी और कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ स्कूली बसों की मनमानी पर लगाम कसते हुए विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाया, जिसके तहत 157 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया गया है।

लापरवाही पर सीधे दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा

परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी प्रतिबंधित या मानकों के विपरीत चल रहे वाहन से कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। ### मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी

दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों और प्रबंधकों के खिलाफ न केवल अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा, बल्कि संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी की जाएगी। इस कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों और विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मुख्य बिंदु

सघन चेकिंग: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के फिटनेस और मानकों की जांच की गई।

प्रशासनिक सख्ती: 157 वाहनों को नोटिस देकर कमियां दूर करने के निर्देश।

कड़ा संदेश: बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.