मिशन शक्ति 5.0: बांसी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा सुरक्षा का मंत्र, महिला पुलिस ने किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम ने बांसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुँचकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया।

सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन में, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडे के नेतृत्व वाली टीम ने छात्राओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया गया।

सुरक्षा कवच और हेल्पलाइन नंबर

पुलिस टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और देश में लागू हुए नए कानूनों की जानकारी दी। आपात स्थिति के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

जागरूकता टीम की सक्रियता

इस अभियान को सफल बनाने में उप-निरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला आरक्षी प्रगति राय और पीआरडी जवान गुड़िया व अनिता ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का यह प्रयास बालिकाओं में आत्मविश्वास भरने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.