महराजगंज :यंग हेल्प फाउंडेशन का स्थापना दिवस: सामाजिक एकता और जनसेवा का लिया संकल्प, सोनाड़ी माता मंदिर में गूंजे सेवा के स्वर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन यंग हेल्प फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित प्राचीन सोनाड़ी माता मंदिर परिसर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन यंग हेल्प फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित प्राचीन सोनाड़ी माता मंदिर परिसर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने समाज उत्थान और आपसी सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगठन के सचिव कमलेश वर्मा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यंग हेल्प फाउंडेशन का लक्ष्य केवल एक संस्था के रूप में पहचान बनाना नहीं, बल्कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने स्थापना के बाद से अब तक किए गए सराहनीय कार्यों का ब्यौरा भी साझा किया।

संगठन के अध्यक्ष अजय वर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य समाज के उपेक्षित वर्गों की सहायता करना, गरीब बहन-बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और हर जरूरतमंद की पुकार पर खड़ा होना है।

इस अवसर पर संरक्षक मुन्नालाल चौधरी ने बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया और समाज सेवा के प्रति अपने आजीवन समर्पण का भाव व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण के उद्बोधन ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने मंच से पांच गरीब परिवारों को गोद लेने और उन्हें हर संभव सहयोग देने की बड़ी घोषणा की। वहीं, प्रसिद्ध बिरहा गायक विद्यासागर यादव ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगठन के महामंत्री एवं प्रवक्ता रवींद्र जैन के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार मिश्र, सभासद हरिकेश पटेल, विजय जायसवाल, नागमणि कुमार, धर्मवीर आर्य, संदीप चौरसिया, रोशन निषाद, धर्मेंद्र, राजकिशोर वर्मा, राजकुमार राय, अजय चौहान, मुद्रिका, धनंजय पटेल, सोविंद राय, सभासद हरिलाल, कुलदीप मणि त्रिपाठी, दीनानाथ विश्वकर्मा, रामसुभाष चौधरी, रंजीत शर्मा, सर्वेश मिश्रा, डॉ. एके खान और जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.