जंगबहादुरगंज गन्ना समिति की सामान्य निकाय बैठक संपन्न: आय-व्यय का ब्यौरा पेश, समस्याओं पर हुई चर्चा

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के कार्यालय में सोमवार को सामान्य निकाय की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के कार्यालय में सोमवार को सामान्य निकाय की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पेराई सत्र और समिति के वित्तीय प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

आय-व्यय का लेखा-जोखा और नए प्रस्ताव

समिति के चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए संभावित आय-व्यय का ब्यौरा सदन के सम्मुख रखा गया। बैठक के दौरान पुराने कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ नए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

किसानों और डेलिगेट्स ने उठाई समस्याएं

बैठक में उपस्थित 260 डेलिगेट्स और डायरेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्रों के गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही सचिव गजेंद्र कटियार को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थिति का विवरण

डायरेक्टर: कुल 11 में से 8 डायरेक्टर उपस्थित रहे, जिनमें वीरेंद्र सिंह यादव, हरगोविंद अग्निहोत्री, उमाशंकर पांडे, वेदपाल, संजीव कुमार, राकेश कुमार और अनुज त्रिपाठी शामिल थे। (उमेश सिंह, अवनीश कुमार शुक्ला और उमा देवी अनुपस्थित रहे)।

डेलिगेट: कुल 392 में से 260 डेलिगेट बैठक में पहुंचे।

स्टाफ: बैठक में गन्ना समिति के सचिव गजेंद्र कटियार, लिपिक दिनेश सिंह सहित समिति का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान व चीनी मिल कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास की प्रतिबद्धता

चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्वीकृत प्रस्तावों को पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.