लखीमपुर खीरी: 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 66 नए भवनों का हुआ लोकार्पण

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुदृढ़ीकरण की दिशा में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुदृढ़ीकरण की दिशा में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 1265 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिले के 66 नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

डिजिटल और आधुनिक होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विभागीय सेवाओं को हाई-टेक बनाने के उद्देश्य से 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। साथ ही, जिले के 613 केंद्रों को आधुनिक फर्नीचर और ‘प्री-स्कूल किट’ से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार ने लाभार्थियों को सामग्री वितरित की। विधायक अवस्थी ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से योजनाओं की निगरानी और डेटा अपडेट करने में अभूतपूर्व गति आएगी।

निघासन में सर्वाधिक नियुक्तियां

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) भारत प्रसाद ने बताया कि जिले की 16 परियोजनाओं में कुल 1406 रिक्तियों के सापेक्ष 1265 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें निघासन परियोजना में सबसे अधिक 172, ईसानगर में 110 और लखीमपुर में 107 सहायिकाओं को नियुक्ति मिली है।

प्रशासनिक संदेश

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नवनियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है, जिसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा। मुख्यमंत्री ने भी अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं की ‘रीढ़’ बताया। इस पहल से जिले में कुपोषण के खिलाफ जंग को नई ताकत मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.