बेटियों का मान: लखीमपुर की निधि वर्मा बनीं जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद की प्रतिभाओं ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।  पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद की प्रतिभाओं ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। मितौली तहसील के चटौरा गाँव की रहने वाली निधि वर्मा ने यूपीपीसीएस UPPCS परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। निधि का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है, जिसमें उन्होंने पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

साधारण परिवार, असाधारण सफलता
निधि के पिता पुत्तू लाल वर्मा, मुरासा गाँव की साधन सहकारी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने पाँच बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। निधि उनकी चौथी संतान हैं और वर्ष 2022 से ही पूरी एकाग्रता के साथ सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं।

मेहनत और शिक्षा का सफर
निधि की शुरुआती शिक्षा लखीमपुर के प्रतिष्ठित कुंवर खुशवक्त राय कॉलेज से हुई, जहाँ से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने वाईडी कॉलेज से बीएससी B.Sc की डिग्री हासिल की और प्रशासनिक सेवाओं के अपने सपने को पूरा करने में जुट गईं।

प्रेरणा बना शिक्षित परिवार
निधि का पूरा परिवार शिक्षा और सेवा के क्षेत्र से जुड़ा है, जो उनके लिए संबल बना:

बड़े भाई: अरविंद प्रताप वर्मा (प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक)

बहन: लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।

छोटा भाई: अमरेंद्र प्रताप वर्मा (लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता)

क्षेत्र में खुशी की लहर

जैसे ही निधि के चयन और प्रदेश में तीसरी रैंक की सूचना चटौरा गाँव पहुँची, ग्रामीणों में जश्न का माहौल छा गया। लोगों का कहना है कि निधि की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.