सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 83 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम ने तकनीक और सक्रियता का समन्वय करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम ने तकनीक और सक्रियता का समन्वय करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से खोए हुए कुल 83 एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस का जताया आभार

आज दिनांक 30 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा इन मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किया गया। महीनों से खोए हुए अपने कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने भावुक होते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और हृदय से आभार व्यक्त किया।

र्विलांस और CEIR पोर्टल का सफल प्रयोग

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले की सर्विलांस टीम और थानों में CEIR PORTAL पर नियुक्त कर्मचारियों ने इन मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए अथक प्रयास किए। तकनीकी सर्विलांस के जरिए जिले और जिले के बाहर से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।

एसपी ने टीम को दी शाबासी

पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम और संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनके बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना भी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.