सिद्धार्थनगर :सर्विलांस टीम ने बरामद किए 83 गुमशुदा मोबाइल, एसपी ने स्वामियों को सौंपे फोन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ने सोमवार को मानवता और तकनीक के संगम से बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ने सोमवार को मानवता और तकनीक के संगम से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 83 मल्टीमीडिया/एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

आज सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई मोबाइल धारकों ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस टीम और थानों के CEIR पोर्टल पर तैनात कर्मचारियों ने तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करते हुए इन फोनों को ट्रेस किया। पुलिस की इस कार्यकुशलता की पूरे जनपद में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों को सचेत किया कि वे अपने मोबाइल फोन और निजी डेटा की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Voice Of News 24