महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्याम मंदिर परिवार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य निशान शोभा यात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ और “श्याम बाबा की जय” के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आकर्षक झांकियों और भजनों की धूम
शोभा यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यात्रा में सजे-धजे रथ, श्याम बाबा की मनमोहक झांकियां और ऊँचे स्वर में बजते भक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया। हाथों में श्याम बाबा का पवित्र निशान (ध्वज) लिए पुरुष, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं और भजन-कीर्तन करती महिलाओं के उत्साह ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
नगर के प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी झालरों और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए शरबत, शीतल जल और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने इस ऐतिहासिक यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सामाजिक एकता का प्रतीक बनी यात्रा
शाम को शोभा यात्रा के समापन स्थल पर पहुँचने के बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों के सहयोग से यह पूरी यात्रा अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने इस स्वर्ण जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और इसे सिसवा बाजार के इतिहास का एक यादगार पल बताया।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026






















