औरैया: बिधूना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रेलवे स्टेशन के पास से हुई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू के नेतृत्व में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह और जमादार सिंह की टीम ने दिबियापुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दोपहर करीब 1:45 बजे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रविशंकर पुत्र रामप्रकाश दोहरे और राजू पुत्र कन्हैयालाल सविता के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त थाना बिधूना पर दर्ज मु.अ.सं. 121/2026 की धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

 

Voice Of News 24