औरैया: पुलिस कैंप कार्यालय में ‘हेल्थ क्लब’ का शुभारंभ, डीआईजी और एसपी ने किया उद्घाटन

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और बेहतर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रविवार को कैंप कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब जिम का भव्य उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और बेहतर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रविवार को कैंप कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब जिम का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक DIG ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के साथ फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर जोर

उद्घाटन के दौरान डीआईजी ने कहा कि पुलिस की नौकरी में मानसिक तनाव और शारीरिक थकान को दूर करने के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। यह हेल्थ क्लब पुलिस कर्मियों को फिट रहने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन की इस नई पहल का स्वागत किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.