औरैया
औरैया जनपद की स्वाट और सर्विलांस टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की स्वाट और सर्विलांस टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस कार्यालय में मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई।
अथक प्रयास से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में सर्विलांस प्रभारी समित चौधरी और स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप कुमार की टीम ने विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों पर तकनीकी माध्यमों से काम करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की जनता ने जमकर सराहना की है।
जनहित में पुलिस की अपील
इस अवसर पर एसपी अभिषेक भारती ने आमजन से अपील की कि वे सुरक्षा के लिहाज से अपने फोन में ‘संचार साथी’ एप जरूर डाउनलोड करें। उन्होंने सुझाव दिया कि मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल बिल, आईएमईआई नंबर और आधार कार्ड के साथ स्थानीय थाने या CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते बरामदगी संभव हो सके।
बरामदकर्ता टीम
प्रभारी सर्विलांस उ.नि. समित चौधरी मय टीम
प्रभारी स्वाट टीम उ.नि. कुलदीप कुमार मय टीम
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026






















