औरैया: डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने किया एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

औरैया

औरैया कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक DIG ने रविवार को जनपद औरैया के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक DIG ने रविवार को जनपद औरैया के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

गार्द की सलामी और शाखाओं का भ्रमण

मुख्यालय पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने डीआईजी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने गार्द की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं—प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की।

कानून-व्यवस्था और अपराध समीक्षा

डीआईजी ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उनके सुझाव लिए। उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर निरीक्षण के दौरान पाई गई व्यवस्थाओं और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा सहित जनपद के सभी थानों के प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24