बुलंदशहर: कलियुगी पिता ने की 12 वर्षीय पुत्री की पीट-पीटकर हत्या, नरौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस ने अपनी ही मासूम पुत्री की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस ने अपनी ही मासूम पुत्री की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक डिबाई के पर्यवेक्षण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू शर्मा, निवासी ग्राम रतनपुर ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री कु. पूजा को डंडे से इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई और कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के संबंध में मृतका की मां ने अपने ही पति के विरुद्ध थाना नरौरा में मु.अ.सं. 56/2026 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद आर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, निखिल कुमार मिश्र और कांस्टेबल पवन कुमार की टीम ने रविवार को ग्राम चौढेरा रतनपुर तिराहे से अभियुक्त पुष्पेन्द्र को धर-दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.