बलिया: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बाँसडीह पुलिस को मिली सफलता

बलिया

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बाँसडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बाँसडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 79/2026) के आधार पर पुलिस टीम अपहृता की बरामदगी और अज्ञात अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। रविवार, 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ मैरीटार चौराहे के पास स्थित मंदिर से अभियुक्त को दबोच लिया।

अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार चौहान (उम्र 23 वर्ष), पुत्र विक्रमा चौहान, निवासी राजपुर, थाना बाँसडीह के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी बाँसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

इस सफल अभियान में बाँसडीह थाना पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है।

 

Voice Of News 24